फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The electricity of the rural areas was falling due to storm and water throughout the day.

Gorakhpur News: आंधी-पानी से दिनभर गुल रही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली

Wed, 24 May 2023 10:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 24 May 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The electricity of the rural areas was falling due to storm and water throughout the day.
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह आई तेज आंधी और पानी से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही। इसमें नगर क्षेत्र की आपूर्ति तो दोपहर तक फाल्ट सही करके बहाल कर दिया गया, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के 40 से अधिक गांव में आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। जिससे कुटीर उद्योग प्रभावित हुआ और हजारों लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

विद्युत फाल्ट सही करने में विद्युत निगम कर्मियों के पसीने छूट गए तो कहीं पर विद्युत लाइन पर टूट कर गिरी पेड़ की टहनियों को हटाने में लापरवाही भी बरती गई जिससे ग्रामीणों में विद्युत निगम कर्मियों के प्रति नाराजगी भी दिखाई दी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब आई आंधी पानी के चलते क्षेत्र के बेंवा चौराहा तथा डुमरियागंज-बस्ती मार्ग के हल्लौर के निकट विद्युत लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। जो शाम पांच बजे तक बाधित रही, जिससे मोबाइल की दुकान और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स तथा बर्फ और आइसक्रीम और आटा चक्की सहित लघु कुटीर उद्योग व्यवसायियों के कारोबार ठप रहे। ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोगों को उमस भरी गर्मी में बिजली बिना दिन गुजारना पड़ा। लोगों के घरों पर लगे इनवर्टर बैटरी 10 से 12 घंटा आपूर्ति ना होने से डिस्चार्ज हो गई। क्षेत्र के ग्राम तिलगडिया स्थित विद्युत सब स्टेशन से जुड़े बेंवा चौराहा, बेवा हुसैनं लटिया, वासा, फतेहपुर आदि गांव के दिलीप, सिकंदर, काजी जमीर असलम समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत ग्रामीण क्षेत्र बबलू चौधरी ने बताया कि बुधवार की सुबह तहसील क्षेत्र में आई आंधी पानी से कई स्थानों पर 33000 और 11000 पॉवर लाइन पर पेड़ की डाल टूट कर गिर जाने और तार टूट जाने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिसे सही करके आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed