फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The election of the members of the District Planning Committee was held on Sunday. In this, five from BJP and one independent won. BJP's district vice-president Sanjay Singh has been elected as a member of the district plan for the fourth time.

Gorakhpur News: संजय सिंह चौथी बार चुने गए जिला योजना समिति के सदस्य

Mon, 26 Jun 2023 12:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
The election of the members of the District Planning Committee was held on Sunday. In this, five from BJP and one independent won. BJP's district vice-president Sanjay Singh has been elected as a member of the district plan for the fourth time.
गोरखपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें भाजपा से पांच और एक निर्दल ने जीत हासिल की। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौथी बार जिला योजना के सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुराना कलेक्ट्रेट स्थिति उप संचालक चकबंदी कार्यालय में सुबह 10 बजे से मतदान शुरू होकर तीन बजे समाप्त हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में भाजपा से जुड़े नगर निगम के पार्षद राजेश कुमार, नगर पंचायत उनवल के सभासद योगेश वर्मा, उरुवा के सभासद राजेश तिवारी और बांसगांव के सभासद संजय सिंह विजयी घोषित किए गए। गोला की सभासद अनीता कसौधन निर्विरोध निर्वाचित हुईं। पीपीगंज की सभासद स्नेहा वर्मा (निर्दल) चुनाव जीतीं। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह चौथीं बार जिला योजना के सदस्य चुने गए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार स्नेहा वर्मा ने भाजपा की पूजा निषाद को 15 वोटों से हराया।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री रत्नेश पांडेय ने बताया कि परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा जुड़े सदस्य क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय और जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने उनका स्वागत किया। बताया कि नगर निकाय चुनाव के बाद जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन होता है। इसके कुल 32 पद होते हैं, जिसमें जिला पंचायत से 20, नगर निकाय से 06 और शासन की ओर 06 सदस्य मनोनीत किए जाते हैं। जिला योजना समिति के सदस्य जिले के विकास योजनाओं की रुपरेखा तय करते हैं। चुनाव के दौरान जिला महामंत्री सबल सिंह ने पार्टी की तरफ से चुनाव संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed