फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The eclipse of Kharmas has been removed.. now there is momentum in the market

Gorakhpur News: खरमास-बाजार

Mon, 15 Apr 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
The eclipse of Kharmas has been removed.. now there is momentum in the market
फोटो---
विज्ञापन

खरमास का ग्रहण हटा.. अब बाजार में लगन की तेजी
व्यापारियों के सामने माल डंप होने से बचाने की चुनौती भी
संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। खरमास समाप्त होते ही बाजार में मंदी का ग्रहण भी हट गया है। बाजार में तेजी आने लगी है। जहां मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोग खरमास में खरीदारी करने से बचते हैं, वहींं चार दिन बाद लगन शुरू होने वाला है। इसकी तैयारी से बाजार में तेजी आ गई है।
गर्मी में इस बार अप्रैल में महज सात लगन हैं, जबकि गुरु व शुक्र अस्त होने के कारण मई-जून में एक भी लगन नहीं हैं। गर्मी में लगन कम है। इस कारण सभी श्रेणी के व्यापारियों को नुकसान भी हो रहा है। हालांकि, सात दिन के लगन में व्यापारियों ने ग्राहकों को सुविधाएं देने की तैयारी की है।
विज्ञापन

चंद दिनों के लगन के कारण व्यापारियों ने कम माल खरीदा है, ताकि लगन बीत जाने पर माल डंप न हो। सोने-चांदी, कपड़े, होटल, ऑटोमोबाइल एवं किराना व्यापारियों के अनुसार, लगन में तेजी आई है, लेकिन यह तेजी कुछ दिन बाद ही वापस चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के अध्यक्ष अनूप किशोर अग्रवाल ने बताया कि लगन कम होने के कारण किराना व्यापारियों ने ज्यादा सामान नहीं मंगाया है, क्योंकि माल बेकार होने तो फायदा से ज्यादा नुकसान होता है।
बोले व्यापारी

लगन के दौरान बाजार में तेजी आ रही है। लोग घरेलू आवश्यकता के पूरे सेट खरीदते हैं। हालांकि, लोगों को जब आवश्यकता है, तब वे खरीदारी करते हैं।
आनंद रुंगटा, इलेक्ट्रिक व्यवसायी

----
लगन के कारण सोने-चांदी के व्यापार में तेजी आ गई है। लगन में खरीदारी जरूरी है, जबकि सोने-चांदी की कीमत लगातार बढ़ रही है। लगन में लोग दुल्हन के सेट खरीद रहे हैं।
- शिखर अग्रवाल, आभूषण व्यापारी
-----

लगन कम होने से होटल व रेस्टाेरेंट पर खराब असर पड़ा है। सात दिन ही लगन है। कम लगन में ज्यादा शादियां होंगी तो इस दौरान ज्यादा तेजी रहेगी, लेकिन फिर बाजार मंद हो जाएगा।
- जीवन चौधरी, होटल व्यापारी

----
नवरात्र में खरमास बीता है। कुछ लोग नवरात्र में नई बाइक खरीदना चाहते हैं, लेकिन खरमास में खरीदारी से बचते हैं। अब लगन भी है तो बुकिंग और बिक्री अचानक बढ़ गई है।


- विशाल जायसवाल, दो पहिया वाहन एजेंसी संचालक

---
लगन के कारण कपड़े के बाजार में तेजी आई है। हालांकि, कम दिन लगन होने के कारण व्यापारियों ने उसी के अनुसार तैयारी की है। इसमें लाभ की अपेक्षा ग्राहकों की सुविधा पर ध्यान दिया जा रहा है।

- आकाश अग्रवाल, कपड़ा व्यवसायी
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed