फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The dream of housing common and special people in the city will come true

Gorakhpur News: शहर में आम और खास लोगों के आवास का सपना होगा साकार

Tue, 02 Jan 2024 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
The dream of housing common and special people in the city will come true
नए वर्ष में गोरखपुर विकास प्राधिकरण दो ग्रुप हाउसिंग की योजना करेगा लांच
विज्ञापन




तारामंडल और राप्तीनगर क्षेत्र में आवासीय योजना को लांच कर रहा जीडीए






गोरखपुर। नए साल में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आम से लेकर खास लोगों के सपने को साकार करेगा। जीडीए आमजन के आवासीय जरूरत को पूरा करने के लिए नए साल में दो आवासीय योजनाएं लांच करने जा रहा है।



तारामंडल और राप्तीनगर क्षेत्र में लांच हो रही आवासीय योजना से इन क्षेत्रों में लोगों का आवास का सपना पूरा होगा। तारामंडल इलाके में लांच होने वाली इस योजना में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दूसरी योजना राप्तीनगर विस्तार योजना के तहत लांच की जाएगी। इसमें आवासीय भूखंडों के साथ ही स्पोर्ट्स सिटी भी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन




जीडीए की ओर से हाल ही में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में ई-लाटरी निकाली गई है। खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना की तर्ज पर भूमि मुद्रीकरण के आधार पर मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना भी प्रस्तावित की गई है। इस योजना का विकास भूमि मुद्रीकरण के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके लिए जारी रिक्वेस्ट फाॅर प्रपोजल (आरएफपी) के लिए शनिवार तक अंतिम तिथि के दिन दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द ही ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। यहां विभिन्न आकार के भूखंड उपलब्ध होंगे। 30 एकड़ में विकसित होने वाले स्पोर्ट्स सिटी में सभी खेलों की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।



तारामंडल में मुक्ताकाशी मंच के पास पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में ग्रीन वुड नाम से ग्रुप हाउसिंग योजना लांच की जाएगी। इसमें थ्री बीएचके, फोर बीएचके के फ्लैट होंगे। ग्रीन वुड के रूप में प्राधिकरण ऐसी पहली योजना लांच करने जा रहा है, जिसमें क्लब व स्वीमिंग पूल की सुविधा होगी। हर फ्लैट के साथ सर्वेंट क्वार्टर भी दिया जाएगा।







खाली पड़े 115 फ्लैटों का होगा आवंटन



जीडीए की पुरानी योजनाओं में खाली पड़े फ्लैटों की बुकिंग के लिए भी इन दिनों आवेदन निकला हुआ है। इसमें विकास नगर, पत्रकारपुरम विस्तार, विकास नगर विस्तार, राप्तीनगर विस्तार, यशोधरा कुंज, वसुंधरा इंक्लेव, लोहिया इंक्लेव, वैशाली, खोराबार टाउनशिप आदि में फ्लैट एवं भूखंड पाने का अवसर दिया है। 22 जनवरी तक आवेदन करने का मौका है।








जीडीए की ओर से तारामंडल में ग्रुप हाउसिंग योजना एवं मानबेला क्षेत्र में राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना लांच करने की तैयारी चल रही है। नए साल में दोनों योजनाओं को लांच करने की योजना है। राप्तीनगर विस्तार टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना के लिए दो कंपनियों ने निविदा डाली है। जल्द ही ढांचागत विकास के लिए कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।



आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed