फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The DM inspected the preparations for the revision campaign in Sahajanwan tehsil.

Gorakhpur News: सहजनवां तहसील में निरीक्षण कर डीएम ने परखीं पुनरीक्षण अभियान की तैयारियां

Sat, 22 Nov 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The DM inspected the preparations for the revision campaign in Sahajanwan tehsil.
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने शुक्रवार को सहजनवां तहसील का औचक निरीक्षण किया और आगामी मतदाता पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी गतिविधियां पूरी की जाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सबसे पहले तहसील परिसर में चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, ताकि किसी भी शिकायत या समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके। यह कंट्रोल रूम सभी गतिविधियों की केंद्रीय निगरानी भी करेगा। डीएम ने निर्वाचन विभाग के कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों से कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि डेटा एंट्री और सत्यापन कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे। तहसील निरीक्षण के बाद डीएम ने क्षेत्र के ग्राम सभा डोमहर माफी और बसिया के बूथों पर पहुंचकर व्यवस्था की जांच की। इसके अलावा उन्होंने एक महिला बूथ का विशेष रूप से निरीक्षण किया और आवश्यकतानुसार सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed