फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The dispute over the construction of drain and road in Rail Vihar Colony deepened

Gorakhpur News: रेल विहार कॉलोनी में नाली-सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराया

Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The dispute over the construction of drain and road in Rail Vihar Colony deepened
गोरखपुर। वार्ड नंबर आठ चरगांवा स्थित रेल विहार फेज-1 कॉलोनी में 3.05 करोड़ की लागत से हो रहे नाली, सड़क और पटरी निर्माण को लेकर बृहस्पतिवार को विवाद गहरा गया। रेल विहार कल्याण समिति और पार्षद प्रतिनिधि नगर निगम अधिकारियों व ठेकेदार के समर्थन में खड़े हो गए। उनका कहना है कि वर्षों पुरानी मांग पूरी हो रही है लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ से कार्य रोकना चाहते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने निर्माण गुणवत्ता, धमकी, धन की मांग, अवैध निर्माण और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान जैसे गंभीर आरोप अधिकारियों और समिति पर लगाए। अधिवक्ता परिवार ने प्राचीन शिव मंदिर तोड़े जाने का भी आरोप लगाया। दूसरी ओर ठेकेदार और समिति ने अधिवक्ताओं पर झूठे आरोप व ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। फिलहाल नगर आयुक्त ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed