फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The delegation of the State Employees Joint Council appealed for payment of salaries on humanitarian grounds.

Gorakhpur News: नहीं दिया संपत्ति का ब्योरा तो रुका वेतन, डीएम से लगाई गुहार

Sat, 28 Feb 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
The delegation of the State Employees Joint Council appealed for payment of salaries on humanitarian grounds.
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों व कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न कर पाने के कारण वेतन रोके जाने का मुद्दा उठाया और मानवीय आधार पर वेतन भुगतान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के माध्यम से मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र में कहा कि कई अधिकारी व कर्मचारी तकनीकी जानकारी के अभाव या फील्ड ड्यूटी में होने व साधारण की-पैड फोन उपयोग करने के कारण मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण दर्ज नहीं कर सके। इसके परिणामस्वरूप उनका विगत माह का वेतन रोक दिया गया है। वर्तमान समय में वेतन रुकने से कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं एवं होली जैसे महापर्व के दृष्टिगत वेतन न मिलना कर्मचारियों के लिए अत्यंत कष्टदायक है। डीएम से मिलने वालों में रूपेश श्रीवास्तव, श्याम नारायण शुक्ल, राजेश मिश्र, अनूप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed