{"_id":"6a5d34a1d7b92ac591092799","slug":"the-deceased-mahendra-kumar-was-from-ahirauli-village-in-the-gola-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1390894-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दाह संस्कार में गए व्यक्ति की सरयू नदी में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दाह संस्कार में गए व्यक्ति की सरयू नदी में डूबने से मौत
Mon, 20 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
राजगढ़ (गोरखपुर)। गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी महेंद्र कुमार (46) की रविवार अपराह्न सरयू नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर गोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति के निधन के बाद महेंद्र कुमार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रविवार अपराह्न बारानगर स्थित सरयू नदी तट पर गए थे। दाह संस्कार के बाद वह नदी में स्नान करने उतरे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गोला पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।