फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of retired flying officer Shravan Singh found in room

Gorakhpur News: सेवानिवृत्त फ्लाइंग अफसर का घर में मिला शव, सड़कर फैल रही थी बदबू

Thu, 15 Jun 2023 01:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2023 01:10 PM IST
सार

मंगलवार रात में घर से तेज दुर्गंध होने पर लखनऊ में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार को पड़ोसी ने सूचना दी थी। बुधवार की सुबह 10 बजे जब रिश्तेदार पहुंचे। बंद कमरे को धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो श्रवण के निर्वस्त्र शव से उठ रही भीषण दुर्गंध के बीच उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी बैठी हुई थीं

विज्ञापन
dead body of retired flying officer Shravan Singh found in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में बांसगांव थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या छह दोनखर पूर्वी में बुधवार को सेवानिवृत्त फ्लाइंग अफसर श्रवण सिंह (68) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में बंद मिला। आसपास के लोगों ने दुर्गंध आने पर रिश्तेदारों को सूचना दी।

विज्ञापन


श्रवण सिंह अपनी मानसिक रूप से बीमार पत्नी के साथ अकेले रहते थे। इकलौते पुत्र की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। बहू और नाती शहर में किराये के कमरे में रहते हैं। रिश्तेदारों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात में घर से तेज दुर्गंध होने पर लखनऊ में रहने वाले उनके एक रिश्तेदार को पड़ोसी ने सूचना दी थी। बुधवार की सुबह 10 बजे जब रिश्तेदार पहुंचे। बंद कमरे को धक्का देकर दरवाजा खोला गया तो श्रवण के निर्वस्त्र शव से उठ रही भीषण दुर्गंध के बीच उनकी मानसिक रूप से बीमार पत्नी बैठी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना: गए थे गर्मी से निजात पाने, कुछ ही सेकंड में नदी में समा गई पांच जिंदगियां

वह लगातार शव को ही देखे जा रही थीं। पड़ोसियों ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि तीन-चार दिन पहले ही श्रवण की मौत हो चुकी थी। बहू और पोते के पहुंचने के बाद रिश्तेदारों ने शव का आमी नदी के धोबहा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed