फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The DDU administration will constitute a committee; colleges will also be represented on the committee.

डीडीयू : किन कॉलेजों में शोध सहित स्नातक और कहां ऑनर्स की हो पढ़ाई, बताएगी समिति

Wed, 10 Jun 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The DDU administration will constitute a committee; colleges will also be represented on the committee.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक ऑनर्स का पहला बैच सत्र 2027-28 में चौथे वर्ष में पहुंचेगा। स्नातक ऑनर्स और शोध सहित स्नातक की कक्षाएं किन-किन कॉलेजों में संचालित होंगी, इसके इंतजाम की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। डीडीयू प्रशासन इसे लेकर समिति गठित करने जा रहा है।
विज्ञापन

डीडीयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरुआत सत्र 2021-22 में हो गई थी। हालांकि स्नातक ऑनर्स का संचालन सत्र 2024-25 से हुआ। एनईपी में प्रावधान है कि यूजी कोर्स चार वर्ष के होंगे। इसके तहत शुरुआती तीन वर्ष में कुल 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले छात्रों को शोध सहित स्नातक में प्रवेश मिलेगा और अन्य छात्रों को स्नातक ऑनर्स में। चार वर्ष का स्नातक करने के बाद परास्नातक एक साल में ही पूरा हो जाएगा। यदि कोई छात्र तीन साल बाद आगे की पढ़ाई जारी नहीं रखना चाहता तो उसे स्नातक की डिग्री मिलेगी। तीन साल के स्नातक डिग्री के बाद छात्र दो वर्षीय पीजी में भी प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन


स्नातक ऑनर्स में प्रवेश लेने वाले छात्रों का दो साल पूरा हो गया और तीसरे साल की शुरुआत जुलाई में हो जाएगी। ऐसे में सत्र 2027-28 के लिए अभी से योजना बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए गठित समिति में महाविद्यालयों को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर काम करेगी समिति
डीडीयू प्रशासन के मुताबिक, देश के जिन दूसरे विश्वविद्यालयों में बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पारंपरिक पाठ्यक्रमों में पहले से ऑनर्स का संचालन हो रहा है, वहां के आंकड़े भी सैंपल के रूप में इकट्ठा किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह जानना होगा कि तीन वर्ष के बाद कितने प्रतिशत तक विद्यार्थी चौथे साल में प्रवेश लेते हैं। शोध सहित स्नातक और स्नातक ऑनर्स के लिए वहां क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं?
कॉलेजों की मांग के आधार पर होगा आवंटन
स्नातक में बीए, बीएससी और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम होती है। ऐसे में संभव है कि शोध सहित स्नातक पाठ्यक्रम सिर्फ विश्वविद्यालय केंद्र पर ही संचालित हो। इसके अलावा स्नातक ऑनर्स के लिए कौन-कौन से कॉलेज आवेदन करते हैं और उनके पास क्या संसाधन हैं, इसके आधार पर स्नातक ऑनर्स के संचालन की अनुमति दी जा सकती है।


बोलीं कुलपति
सत्र 2027-28 में स्नातक ऑनर्स का पहला बैच चौथे वर्ष में प्रवेश करेगा। शोध सहित स्नातक और स्नातक ऑनर्स के संचालन के लिए प्रारूप तय किया जाना है। इसके लिए जल्द ही समिति गठित की जाएगी। समिति व्यापक रिपोर्ट तैयार करेगी। परिसर के अलावा और किन-किन कॉलेजों में शोध सहित स्नातक और स्नातक ऑनर्स का संचालन हो, इसका निर्णय समिति की रिपोर्ट के बाद लिया जाएगा।

- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed