फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The correction window will remain open today, making it the last chance to correct errors in the application.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : पीएचडी में प्रवेश के लिए 2918 आवेदन

Mon, 02 Mar 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
The correction window will remain open today, making it the last chance to correct errors in the application.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शोध पात्रता परीक्षा (रेट)-2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार विभिन्न विषयों में पीएचडी के लिए कुल 2918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस बार फुल टाइम सीटों के लिए 2768 और पार्ट टाइम शोध के लिए 150 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन



प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि त्रुटिपूर्ण आवेदनों में सुधार के लिए ऑनलाइन करेक्शन विंडो खोली गई है, जिस पर दो मार्च तक अभ्यर्थी त्रुटियां सुधार सकेंगे। सुधार के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इस सत्र में 866 फुल टाइम और 55 पार्ट टाइम सीटों के अलावा स्ववित्तपोषित कार्यक्रम की 90 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
विज्ञापन


इस वर्ष सर्वाधिक आवेदन (305) हिंदी में आए हैं। इसके अलावा राजनीति शास्त्र में 282 और शिक्षाशास्त्र में 263 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जन्तु विज्ञान (168), वाणिज्य (167), विधि (156), भूगोल (144), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास (138), अंग्रेजी (124), समाजशास्त्र (123), वनस्पति विज्ञान (107), प्राचीन इतिहास (97), गणित (78), रसायन विज्ञान (65), मनोविज्ञान (65), संस्कृत (61), व्यावसायिक प्रशासन (57), बायोटेक्नोलॉजी (56), गृह विज्ञान (56), अर्थशास्त्र (49), भौतिक विज्ञान (49), फार्मेसी (30), रक्षा अध्ययन (23), विजुअल आर्ट्स (23), शारीरिक शिक्षा (20), माइक्रोबायोलॉजी (17), पर्यावरण विज्ञान (15), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (13), कंप्यूटर साइंस (12), दर्शनशास्त्र (12), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (8), इलेक्ट्रॉनिक्स (5), सूचना प्रौद्योगिकी (4) और मैकेनिकल इंजीनियरिंग (1) एवं कृषि संकाय के 12 विभिन्न विषयों के लिए कुल 125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस संबंध में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मार्च में परीक्षा आयोजित करने के साथ-साथ प्रयास यह होगा कि अप्रैल तक साक्षात्कार और अंतिम प्रवेश कार्य पूरे कर लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed