{"_id":"691f72169b0797a8030e889c","slug":"the-contractor-along-with-his-minor-accomplices-had-kidnapped-the-student-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1140611-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ठेकेदार ने नाबालिग साथियों संग मिलकर किया था छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ठेकेदार ने नाबालिग साथियों संग मिलकर किया था छात्र का अपहरण
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक रोड का मामला : बंधक बनाकर पीटा, फिर चलती कार से फेंक कर भाग निकले थे आरोपी
रेकी करने वाले दो नाबालिग सहपाठी पकड़े गए, मुख्य आरोपी की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैंक रोड पर कोचिंग सेंटर के बाहर से 17 वर्षीय छात्र के अपहरण के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, महाराजगंज के एक ठेकेदार ने कोचिंग सेंटर के दो नाबालिग छात्रों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। नाबालिग छात्रों को पकड़ लिया गया है जबकि मुख्य आरोपी ठेकेदार की तलाश चल रही है। पकड़े गए नाबालिग, मुख्य आरोपी के लिए रेकी का काम करते थे। पुलिस ने नाबालिगों को बाल सुधार गृह भिजवा दिया है।
पुलिस की पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा से बातचीत को लेकर ठेकेरार छात्र से खफा था। उस छात्रा का ठेकेदार से पहले से ही संपर्क था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
वारदात का मास्टरमाइंड महाराजगंज के पनियरा निवासी रिटायर्ड शिक्षक का ठेकेदार बेटा आशुतोष सिंह है। आरोप है कि उसने नाबालिग साथियों संग मिलकर छात्र को अगवा किया था। पुलिस पीड़ित छात्र के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण, हत्या की कोशिश और जान से मारने की धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मूलरूप से महराजगंज के पनियरा निवासी प्राइवेट कर्मचारी का 17 वर्षीय छोटा बेटा गोरखनाथ इलाके में रहकर 11वीं की पढ़ाई करता है। साथ ही बैंक रोड स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। छात्र के बड़े भाई के अनुसार, बुधवार कोचिंग के बाद जब उसका भाई बाहर निकला तो सफेद रंग की कार सवार मुख्य आरोपी और दो नाबालिग छात्रों ने जबरन उसे कार में बैठा लिया। रास्तेभर उसे चाकू दिखाकर मारपीट की। मुख्य आरोपी आशुतोष सिंह ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया, जिससे वह बेहोश हो गया।
112 पर सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। कुछ ही देर बाद आरोपी, पीड़ित छात्र को रेल म्यूजियम के पास मरणासन्न हालत में चलती कार से फेंककर भाग निकले। इसके बाद जानकारी होने पर परिजन और पुलिस को छात्र मिला। होश आने पर परिजन उसे थाने लाए, इसके बाद मेडिकल कराया गया। बाद में पुलिस को घटना में इस्तेमाल कार बिछिया पीएसी कॉलोनी से बरामद कर दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया।
वर्जनमामले में बुधवार देर रात छात्र के बड़े भाई की तहरीर पर आशुतोष सिंह समेत तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा गया है। पूछताछ के बाद दोनों को बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया है। वहीं भागे मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
छात्र को पहले भी मिल चुकी थी धमकी
पकड़े गए नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि छात्र की उसी कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा से अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। छात्रा का मुख्य आरोपी से पहले से संपर्क था। छात्रा भी महाराजगंज की रहने वाली है। नाबालिग छात्रों ने जब इसकी जानकारी आशुतोष को दी तो वह बुधवार देर शाम अपनी कार से कोचिंग के बाहर पहुंचा। वहां पीड़ित छात्र को कार में बैठा लिया। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि कोचिंग की एक छात्रा को लेकर आशुतोष पहले भी उनके बेटे को अपहरण और हत्या की धमकी दे चुका था।
--
कार में मिला मुख्य आरोपी का क्रेडिट व डेबिट कार्ड
कोतवाली प्रभारी छत्रपाल ने बताया कि पुलिस का दबाव बढ़ते ही मुख्य आरोपी अपनी कार पीएसी कॉलोनी के पास छोड़कर भाग गया था। कार की तलाशी ली गई तो उसमें मुख्य आरोपी का पर्स, क्रेडिट, डेबिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इसके बाद पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी के शहर में ही छिपे होने की आशंका जाहिर करते हुए सर्विलांस की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।