{"_id":"69c3007bace80bd74f0d32af","slug":"the-construction-will-be-done-using-the-csr-funds-of-power-grid-corporation-of-india-and-will-cost-rs-1367-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1268580-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : सीएम योगी आज करेंगे महिला छात्रावास का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : सीएम योगी आज करेंगे महिला छात्रावास का शिलान्यास
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बुधवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 144 बेड के महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगे। यह हॉस्टल पॉवर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सीएसआर फंड से बनवाया जाएगा।
इस हॉस्टल में भूतल के अलावा तीन अन्य तल भी होंगे। सभी तलों पर 12-12 (कुल 48) कमरे बनेंगे। इसके निर्माण पर 13 करोड़ 66 लाख 80 हजार रुपये की लागत आएगी। यह एमएमएमयूटी का छठवां बालिका छात्रावास होगा। एसी हॉस्टल में मेस और डाइनिंग हॉल, इंडोर गेम्स हॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस हॉल, संगीत कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, जिम आदि सुविधाएं भी होंगी।
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विश्वविद्यालय में बने साइबर फोरेंसिक रिसर्च लैब का लोकार्पण करेंगे। आईटीआरसी में 4.67 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया गया है। इसके अलावा उच्च गुणवत्ता वाले 144 शोध पत्र लिखने वाले 106 शिक्षकों एवं छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राविधिक शिक्षा विभाग के मंत्री आशीष पटेल, मत्स्य विभाग के मंत्री डॉ. संजय निषाद व मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव भी उपस्थित रहेंगे।