फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The condition of the SSI and the lady inspector injured in the accident is critical.

Gorakhpur News: हादसे में घायल एसएसआई और महिला दरोगा की हालत नाजुक

Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
The condition of the SSI and the lady inspector injured in the accident is critical.
- कैंट के एक निजी अस्पताल में चल रहा दोनों का इलाज
विज्ञापन


गोरखपुर। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतराती इलाके में जालसाजी के मामले में दबिश देकर लौटते समय हुए हादसे में घायल एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर बनी हुई है। रामगढ़ताल पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए कैंट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसे में घायल एसएसआई रमेश कुशवाहा मूल रूप से गाजीपुर के दुल्लापुर जलालाबाद के रहने वाले हैं। हादसे में उनका बांया हाथ और कलाई पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है। वहीं पसलियाें में चोटें आई हैं। वहीं घायल महिला दरोगा गीता मूल रूप से बलिया के हल्दी पिंडारी की रहने वाली हैं। हादसे की खबर सुनकर उनके पिता मोहन और परिवार के अन्य सदस्य भी शहर पहुंचे। उनकी देखरेख में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार गीता के दोनों हाथ की हड्डी टूटकर अलग हो गई है, जबकि बांए हाथ की कलाई में फ्रैक्चर है। बृहस्पतिवार को दोनों पुलिसकर्मियों के हाथ का ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

घायलों के इलाज के दौरान निजी अस्पताल में परिजनों, रिश्तेदारों और पुलिसकर्मियों का तांता लगा रहा। अस्पताल परिसर में मरीजों की देखरेख के लिए स्थानीय पुलिस भी तैनात रही। इसके साथ ही सीओ कैंट ने घायल पुलिसकर्मियों से मिलकर उन्हें हर संभव इलाज का भरोसा दिया है। घायल एसएसआई और महिला दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed