{"_id":"661b04a4f198f9d9e4011144","slug":"the-condition-of-the-park-will-improve-in-buddha-vihar-residential-colony-the-boundary-wall-will-be-higher-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-524715-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बुद्ध विहार आवासीय कॉलोनी में सुधरेगी पार्क की हालत, ऊंची होगी चारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बुद्ध विहार आवासीय कॉलोनी में सुधरेगी पार्क की हालत, ऊंची होगी चारदीवारी
विज्ञापन
फोटो
- जीडीए ने पार्क के सुंदरीकरण और बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए जारी किया 7.33 लाख
- टेंडर निकलने के बाद चयनित फर्म ने शुरू कराया पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की बुद्ध विहार आवासीय योजना के प्रथम चरण के निवासियों को जल्द ही बेहतर और हरा-भरा पार्क मयस्सर हो जाएगा। पार्क के चारों तरफ चारदीवारी बनेगी। ग्रिल भी लगाई जाएगी। बैठने के लिए बेंच की भी सुविधा होगी। प्राधिकरण ने पार्क के जीर्णोद्धार के लिए 7.33 लाख रुपये का टेंडर निकाला था। चयनित फर्म ने काम शुरू कर दिया है।
बुद्ध विहार आवासीय योजना के प्रथम चरण के नागरिकों ने पुराने पार्क के सुंदरीकरण की मांग को लेकर प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से मुलाकात की थी। नागरिकों के प्रार्थनापत्र पर उपाध्यक्ष ने तत्काल आदेश कर दिया। इसके बाद इंजीनियरिंग इकाई ने प्रक्रिया शुरू कर दी। टेंडर से मेसर्स शशांक कांस्ट्रक्शन को ठेका दिया गया है। फर्म ने पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू कर दिया है। पार्क की बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने का काम शुरू कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले दिनों में स्थानीय निवासी पार्क के नाम पर गंदगी से भरी खाली जमीन की जगह सजा-संवरा पार्क का लुत्फ उठा सकेंगे।
-- --
पार्क की खाली जमीन पर फेंका जा रहा था गंदगी
गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बुद्ध विहार आवासीय योजना के प्रथम चरण में भूखंड संख्या एचआईजी ए-36, 37, 38, 42, 43, 44 के बगल में पार्क के लिए भूमि छोड़ी गई है। अभी तक यह जमीन खाली पड़ी थी। पार्क की भूमि को चिह्नित करने के बाद से प्राधिकरण द्वारा इसके सुंदरीकरण के लिए कोई कार्य नहीं कराया। खाली जमीन पर लोग कचरा फेंक रहे हैं, जिससे काफी गंदगी हो गई थी।
विज्ञापन
-- --
कोट...
बुद्ध विहार आवासीय योजना के प्रथम चरण में पार्क के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो गया है। टेंडर निकलने के बाद चयनित फर्म ने पार्क के बाउंड्रीवाल को ऊंचा करने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। एक माह में पार्क के सुंदरीकरण का काम पूरा कर दिया जाएगा।
-किशन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता, जीडीए