{"_id":"69fa53ea8d786d32100d9f62","slug":"the-competition-was-held-in-sambhajinagar-maharashtra-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1311807-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अनुज ने सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अनुज ने सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, किया गया सम्मानित
विज्ञापन
कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर अनुज को किया गया सम्मानित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। भारत भीम स्व. जनार्दन सिंह कृष्णानगर अखाड़े के पहलवान अनुज यादव ने 60 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। महाराष्ट्र के संभाजीनगर (औरंगाबाद) में आयोजित सब जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अनुज की वापसी पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह आगू ने बेतियाहाता स्थित अपने आवास रवींद्र भवन में उन्हें सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि अनुज की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि और बढ़ेगी। पारंपरिक खेलों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच ऐसे खिलाड़ी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन रहे हैं। अनुज यादव ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, अनुशासन और देश का नाम रोशन करने के संकल्प को दिया। उन्होंने भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य भी दोहराया। इसी क्रम में कृष्णानगर अखाड़े में गिरधारी पहलवान के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया।
इस दौरान रामचंद्र यादव, सुदामा यादव, गिरधारी पहलवान, कोच चंद्रेश, ओंकार, सत्यांशु राय, शिवेंद्र साहनी, प्रदीप पहलवान, ज्ञान पहलवान, धर्मवीर पहलवान आदि ने माला पहनाकर अनुज को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।