फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Commission issued a notice seeking a response by September 15.

Gorakhpur News: रेलवे स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड नहीं, महिला ने मानवाधिकार आयोग से की शिकायत

Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Commission issued a notice seeking a response by September 15.
गोरखपुर। वाराणसी मंडल के औड़िहार स्टेशन पर कोच डिस्प्ले बोर्ड न होने पर केंद्रीय मानवाधिकार आयोग ने पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन को नोटिस जारी किया है। 30 जून को नोटिस जारी करने के साथ ही उच्चाधिकारी को 15 सितंबर तक आयोग में उपस्थित होने कहा है। आयोग से नोटिस मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अब देने की तैयारी करने में जुट गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर की रहने वाली महिला अधिवक्ता वर्तिका अग्रवाल कुछ समय पूर्व औड़िहार स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई थीं। प्लेटफार्म पर कोच डिस्प्ले बोर्ड नहीं था लिहाजा महिला यात्री यह नहीं समझ सकी कि उनका कोच कहां आएगा। कोच न पता चल पाने की वजह से उन्हें ट्रेन पकड़ने में काफी असुविधा हुई। आयोग को भेजी गई शिकायत में महिला का यह भी आरोप है कि महज दो मिनट स्टापेज की वजह से उनके साथ ही कुछ यात्रियों को दिक्क्त हुई। उन्होंने पत्र में लिखा है कि उनके साथ दो छोटे बच्चे और सामान भी था ऐसे में उन्हें कोच का लोकेशन पता चल पाने से काफी असुविधा हुई। नोटिस आने के बाद रेल प्रशासन अब विधिक राय लेकर जवाब तैयार करवा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed