फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will lead 'Tiranga Yatra' on August 10; it will commence at the Municipal Corporation Gorakhpur

Gorakhpur News: 10 अगस्त को CM योगी के नेतृत्व में निकलेगी तिरंगा यात्रा, 16 जगहों पर होगा स्वागत

Sat, 08 Aug 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 08 Aug 2026 02:15 AM IST
सार

नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकलने वाली यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने की अपील की है।

विज्ञापन
CM will lead 'Tiranga Yatra' on August 10; it will commence at the Municipal Corporation Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभाजन विभीषिका दिवस (14 अगस्त) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर आयोजित किए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन


नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन चौक स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकलने वाली यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आह्वान करेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के पांच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभियान को जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने की अपील की है।

इसी क्रम में नौ अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की ऐतिहासिक तिथि पर लखनऊ से प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्राओं की शुरुआत होगी जबकि 10 अगस्त को गोरखपुर में मुख्यमंत्री स्वयं यात्रा में शामिल होंगे। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने बताया कि तिरंगा यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नगर निगम परिसर स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद यात्रा गोलघर चौराहा, काली मंदिर और यातायात तिराहा होते हुए रेलवे स्टेशन चौक पहुंचेगी, जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ इसका समापन होगा।

यात्रा मार्ग पर 16 पॉइंट
भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने बताया कि भाजपा गोरखपुर महानगर और जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा के पूरे मार्ग को तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा। यात्रा मार्ग पर 16 स्वागत पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और स्वयंसेवी संगठन पुष्पवर्षा एवं राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ मुख्यमंत्री और यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

दवा विक्रेता समिति, मारवाड़ी युवा मंच, सिंधी समाज, गोलघर व्यापार मंडल, सिख समाज, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, सर्राफा मंडल, शिक्षक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित अनेक संगठन यात्रा में भागीदारी करेंगे।

विनोद राय ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, चिकित्सकों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed