फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city's major intersections will light up during Navratri and Dussehra.

Gorakhpur News: नवरात्र और दशहरे पर जगमगाएंगे शहर के प्रमुख चौराहे

Sat, 10 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The city's major intersections will light up during Navratri and Dussehra.
नगर निगम कराएगा मरम्मत और सुंदरीकरण, 15 से 20 लाख रुपये होंगे खर्च; लाइटों के साथ फूल-पौधों से भी सजेगा परिसर
विज्ञापन


गोरखपुर। नवरात्र और विजयदशमी पर महानगर के प्रमुख चौराहे नई सजावट और आकर्षक रोशनी से जगमगाएंगे। नगर निगम ने त्योहारों के मद्देनजर मरम्मत और सुंदरीकरण का काम शुरू करा दिया है। क्षतिग्रस्त टाइलों व रेलिंग को दुरुस्त करने के साथ खराब लाइटें बदली जा रही हैं। चौराहों पर गमले रखकर फूल और शोभाकार पौधे भी लगाए जाएंगे। इस पूरी कवायद पर करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

नगर आयुक्त अजय जैन के निर्देश पर निर्माण विभाग ने प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की जिम्मेदारी संभाली है। शुक्रवार को असुरन, गणेश, कचहरी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, फिराक गोरखपुर, मोहद्दीपुर और काली मंदिर सरदार पटेल चौक पर मरम्मत व सजावट का काम चलता रहा।
विज्ञापन

------------------
त्योहारों पर बढ़ेगी रौनक, रोशनी से निखरेगा शहर
नवरात्र में मंदिरों में दर्शन-पूजन और विजयदशमी पर निकलने वाले जुलूसों के कारण प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में चौराहों की बेहतर व्यवस्था और साफ-सुथरा स्वरूप शहर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा। नगर निगम का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी आकर्षक और व्यवस्थित शहर देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि पर्वों के दौरान महानगर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए चौराहों की मरम्मत और सजावट कराई जा रही है। खराब प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ फूल-पौधों से परिसर को संवारा जाएगा, जिससे प्रमुख चौराहे रोशनी से जगमगाने के साथ शहर की सुंदरता भी बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed