फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city is filled with joy, preparations for a grand festival

Gorakhpur News: राममय हुआ शहर, भव्य उत्सव की तैयारी

Thu, 18 Jan 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 18 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
The city is filled with joy, preparations for a grand festival
विभिन्न संगठन आयोजित कर रहे हैं कार्यक्रम
विज्ञापन

सूर्यकुंड धाम में शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर शहर राममय हो चुका है। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों की ओर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली जा रही है। 22 जनवरी को यादगार बनाने की तैयारियों में सभी जुटे हुए हैं।
सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से सूर्यकुंड धाम में सात दिवसीय श्री राम मंदिर निर्माण महोत्सव की शुरुआत हुई। सुबह समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी व प्रणय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पांच पुरोहितों पंडित अवनीश शुक्ला, पं सुनील मिश्रा, सच्चिदानंद द्विवेदी, इंद्रजीत मिश्र व कर्मदेव तिवारी ने वैदिक रीति रिवाज से यज्ञशाला में बेदी पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया। दिन में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड पाठ व राम नाम संकीर्तन किया गया।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे से यज्ञ मंडप में श्री राम महायज्ञ प्रारंभ हुआ। शाम को राम कथा में व्यास पीठ से पंडित अवनीश शुक्ला ने भगवान राम की बाल लीलाओं का वर्णन किया। संचालन मदन राजभर व आभार ज्ञापन कनक लता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर रुक्मिणी उपाध्याय, अरविंद चौरसिया, उमाशंकर तिवारी, ईशा गौड़, विनोद पांडेय, रीमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से शुरू होगा रामजानकी महायज्ञ
शहर के पचपेड़वा स्थित माता मातेश्वरी सेवा दरबार की ओर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत पांच दिवसीय श्रीराम जानकी महायज्ञ बृहस्पतिवार से शुरू होगा। 21 जनवरी को श्रीराम शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गोरखनाथ मंदिर होते हुए तरंग क्रॉसिंग तक जाएगी। राम नाम संकीर्तन, महाआरती व भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

-----------

कोट

कारसेवकों का होगा सम्मान
श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन गुरु कृपा संस्थान की ओर से शास्त्री चौक पर कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान पूरे कार्यक्रम का बड़ी स्क्रीन पर सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। अंत में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
- बृजेश राम त्रिपाठी, गुरु कृपा संस्थान

भंडारे का होगा आयोजन
पंजाबी समाज में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खुशी की लहर है। अपनी खुशी का इजहार करते हुए हम 21 को बाइक रैली निकालेंगे। 22 को बड़े स्क्रीन पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
- जगनैन सिंह नीटू, सदस्य पंजाबी अकादमी उप्र


20 हजार घरों पर लगाएंगे झंडे
22 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर व्यापारियों में उत्साह है। 18 जनवरी से 20 हजार झंडों का वितरण शहर में कराया जाएगा। 22 को माया बाजार में बड़े स्क्रीन पर कार्यक्रम दिखाया जाएगा। डीजे लगाकर दिनभर राम की धुन बजाई जाएगी।
- राजेश नेभानी, चेंबर ऑफ ट्रेडर्स

सजाए जाएंगे ऐतिहासिक धरोहर
ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर को सजाया जाएगा। प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा और झांकी निकली जाएगी। सभी दुकानों को फूलों और दीपों से सजाया जाएगा और भव्य आतिशबाजी की जाएगी। देसी घी का लड्डू खिलाकर खुशी मनाई जाएगी।
- गणेश वर्मा, अध्यक्ष सराफा मंडल

श्रीराम कथा का होगा आयोजन
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को मनाने के लिए 21 जनवरी को सहजनवां के दुर्गा मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। 22 को जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा मंदिर में बड़े स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दिखाया जाएगा।

- आचार्य डॉ. विनय, प्रभारी विवेकानंद सेवा मिशन


महेवा मंडी में लगेगी स्क्रीन
व्यापारियों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है। व्यापारियों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। महेवा मंडी में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसपर पूरे आयोजन का सजीव प्रसारण कराया जाएगा।
- संजय सिंघानिया अध्यक्ष, चेंबर ऑफ कॉमर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed