फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The children's faces lit up with joy upon receiving scholarships at Gorakhnath Sanskrit Vidyapeeth.

Gorakhpur News: गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में छात्रवृत्ति पाकर बच्चों के खिले चेहरे

Fri, 12 Dec 2025 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The children's faces lit up with joy upon receiving scholarships at Gorakhnath Sanskrit Vidyapeeth.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर स्थित गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ में बृहस्पतिवार को योग्यता छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। यह छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् की ओर दी जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य व शिक्षा परिषद् के सदस्य रामजन्म सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम व लगन के साथ अध्ययन में लगे रहने से ही छात्रों में योग्यता का विकास होगा। उन्होंने प्रत्येक कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले दो-दो छात्रों को योग्यता छात्रवृत्ति वितरित की। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र निश्चित ही अपने जीवन में कीर्तिमान स्थापित करते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रांगेश कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर विद्यापीठ के आचार्य डॉ. रोहित कुमार मिश्र, डॉ. दिग्विजय शुक्ल, डॉ. अभिषेक पांडेय, डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी, शशि कुमार, दीप नारायण, हृदयनारायण शुक्ल, ओम प्रकाश त्रिपाठी, विंध्यवासिनी पांडेय, अश्विनी त्रिपाठी, नित्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed