फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The chants of Ganpati Bappa Moriya echoed in the atmosphere.

गोरखपुर: वातावरण में गूंजे गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष, लोगों के घर धूमधाम से आए गणेश

Thu, 21 Sep 2023 06:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Thu, 21 Sep 2023 06:54 AM IST
विज्ञापन
The chants of Ganpati Bappa Moriya echoed in the atmosphere.
पाण्डेयहाता में स्थापित गणेश प्रतिमा को पूजा अर्चना करते लोग
महानगर में गणेश चतुर्थी पर गणेश उत्सव का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन मंगलवार को घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की आराधना की गई। पंडालों में भी गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच प्रतिमाएं स्थापित हुईं। विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भक्तों ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


महानगर के घासीकटरा, पांडेयहाता, बेतियाहाता, कच्चीबाग धर्मशाला बाजार, साहबगंज, मिर्जापुर सहित कई जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गईं। श्रद्धालुओं ने अपने घरों और दुकानों मेंं छोटी मूर्तियां स्थापित की हैं। 28 सितंबर को चतुर्दशी पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीगणेश जी से की ज्ञान व ऐश्वर्य की कामना
मंगलवार सुबह से ही माहौल भक्तिमय रहा। भक्तों ने घरों में गणेश जी की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराकर लाल वस्त्र धारण कराया। उसके बाद पूजन-अर्चन कर पुष्प, गन्ना, मोदक, मखाना, केला, सिंदूर, जनेऊ आदि अर्पित किए। कई जगहों पर शुभ मुहूर्त में दोपहर के समय पूजन-अर्चन किया गया और ज्ञान व ऐश्वर्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता ने बताया कि बुधवार को पंडाल में छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। गणेश उत्सव मंडल मिर्जापुर के राहुल ने बताया कि बुधवार को श्रीखंड भोग का कार्यक्रम शाम छह बजे से आयोजित होगा।
--
गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया
गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान संकाय एवं दीप्तिमान संस्कृति फाउंडेशन की तरफ से संयुक्त रूप से गणपति महोत्सव का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता प्रो. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने दीप जलाकर गणपति बप्पा की आराधना की। इस दौरान आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मंजूनाथ एनएस, कृषि संकाय के अधिष्ठाता डॉ. विमल कुमार दूबे, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. विनम्र शर्मा, डॉ. पवन कुमार कन्नौजिया, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अनुपमा ओझा, सुश्री प्रभा शर्मा, अपूर्वा आनंद सिंह सहित विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed