{"_id":"69e0051c5ac293ed1f0a9d78","slug":"the-case-is-from-the-gida-police-station-area-the-accused-rents-a-room-and-works-as-a-laborer-the-girl-lives-with-her-parents-in-the-neighborhood-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1290801-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बालिका से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बालिका से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए के कमरा में रहने वाली बालिका से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी सत्यव्रत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दंपती अपने नौ वर्षीय बेटी के साथ गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव में किराए का कमरा लेकर रहता है। पति और पत्नी दोनों मजदूरी करने चल जाते हैं और शाम को लौटते हैं। कमरे के ठीक सामने ही एक युवक भी किराए का कमरा लेकर रहता है और मजदूरी करता है। बुधवार शाम को बालिका अपने घर पर अकेले मौजूद थी। आरोप है कि आरोपी युवक ने बालिका को बहला फुसला कर अपने कमरे पर लेकर चला गया। इसके बाद बालिका से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। बालिका ने शोर मचाया तो आवाज सुन अन्य किराएदार तत्काल युवक के कमरे पर पहुंचे। बालिका को आरोपी के चंगुल से मुक्त करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया।
प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पांडेय ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी सत्यव्रत पासवान निवासी पीपीगंज के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।