{"_id":"69ec0bfa90fe69449d00007d","slug":"the-case-is-from-sikriganj-police-station-area-police-started-investigation-on-the-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1299996-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विवाहिता को घर से निकाला, दूसरी शादी की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विवाहिता को घर से निकाला, दूसरी शादी की धमकी
विज्ञापन
- सिकरीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शिकायत पर शुरू की जांच
सिकरीगंज। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा, बेलदारी टोला में दहेज की मांग और दूसरी शादी को लेकर विवाहिता प्रेमलता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने मारपीट कर महिला को उसके मासूम बेटे समेत घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित प्रेमलता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग कर रहे हैं। विशेष रूप से दो पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि हाल ही में पति ने मारपीट की और उसे उसके ढाई वर्षीय बेटे अनुज के साथ घर से बाहर निकाल दिया। पति दूसरी शादी करने की धमकी भी दे रहे हैं। घर से भी निकाल दिया। किसी तरह अपने मायके पहुंची, जहां से उसने सिकरीगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सिकरीगंज थाना प्रभारी अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।