{"_id":"69e00484fc4045df4d066437","slug":"the-case-is-from-nevas-village-in-the-gida-area-the-father-found-the-body-in-the-old-house-in-the-morning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1290140-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा क्षेत्र के नेवास गांव में बुधवार सुबह 30 वर्षीय शिवम मिश्रा का शव पुराने मकान में गमछे के सहारे लटका मिला। गमछा काटकर परिजन शव नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
परिवारजनों के अनुसार, रात को पूरा परिवार खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह जब पिता मंगल मिश्रा झाड़ू लगाने के लिए पुराने मकान में गए तो उन्होंने शिवम को लोहे की खूंटी से गमछे से लटका हुआ देखा। घबराकर उन्होंने चाकू से गमछा काट कर नीचे उतारा। तब तक शिवम की मौत हो चुकी थी। इसी बीच जानकारी पर परिवार के लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। इसके बाद पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
शिवम चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटे था। एक निजी विद्यालय में वाहन चलाता था। मौत के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले घटना को लेकर कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। पिपरौली चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।