{"_id":"69a9ee1da0657d6c9d0519be","slug":"the-case-is-from-mahui-buzurg-in-the-sikriganj-police-station-area-where-the-student-was-a-resident-of-the-khajani-area-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1247828-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ननिहाल में 12वीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ननिहाल में 12वीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव
Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग गांव में मुस्कान शर्मा (19) की संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुस्कान कक्षा 12वीं की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, खजनी थाना क्षेत्र के उनवल निवासी बृजेश शर्मा की बेटी मुस्कान अपने ननिहाल महुई बुजुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह 12वीं की छात्रा थी। छात्रा के पिता बृजेश शर्मा के मुताबिक, बुधवार रात मुस्कान अपने कमरे में सोने चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि मुस्कान का शव छत के कुंडे के सहारे रस्सी से लटका मिला था। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना सिकरीगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुस्कान के नाना, पिता और ग्रामीण इस घटना को खुदकुशी बता रहे हैं, हालांकि छात्रा की मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
इस संबंध में सिकरीगंज थानाध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।