फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The car was damaged after being beaten up, and a case was filed against six people, including four named.

Gorakhpur News: मारपीट कर गाड़ी किया क्षतिग्रस्त, चार नामजद समेत छह पर केस

Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The car was damaged after being beaten up, and a case was filed against six people, including four named.
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उमिला कांटे मार्ग पर एक व्यक्ति की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। इसके बाद वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित मारूती नंदन पाठक निवासी ग्राम उमिला ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि वह अपनी गाड़ी से रविवार की शाम करीब 8.30 बजे चालक चंद्रजीत व आयुष के साथ अपने शोरूम का सामान लेकर खलीलाबाद से घर जा रहे थे। आरोप है कि उमिला कांटे मार्ग पर उनकी गाड़ी को ओवरटेक करके गांव के अमन पाठक, आदर्श पाठक, अनूप गौंड, अंशु चौधरी व अन्य अज्ञात दो लोगों ने रोक लिया और गाली देते हुए लाठी-डंडा से हमला कर दिया। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed