फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The burden on the pocket, the atmosphere of uncertainty among the people

Gorakhpur News: अचानक पेट्रोल पंप सूखने से बढ़ी परेशानी, मजबूरन टंकी फुल करवा रहे लोग

Wed, 06 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 06 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The burden on the pocket, the atmosphere of uncertainty among the people
गोरखपुर। शहर में अचानक कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कमी होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई पंपों पर पेट्रोल और डीजल अचानक खत्म हो जा रहा है, जिससे वाहन चालकों को तेल भरवाने में दिक्कत हो रही है। स्थिति से निपटने के लिए लोग अब अपने वाहनों में जरूरत से अधिक ईंधन भरवाकर रखने को मजबूर हैं, ताकि बीच रास्ते में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक पंप सूखने की स्थिति के कारण शहर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पहले कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी गई थी, लेकिन अब एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पेट्रोल-डीजल रखना जरूरी हो गया है। इससे एक ओर जहां जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आमजन की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आपूर्ति में आई अस्थायी बाधा के चलते यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालकों को समय से पहले और पर्याप्त मात्रा में ईंधन मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कहीं पंप पर तेल खत्म होने की सूचना मिलती है तो तत्काल व्यवस्था कराई जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed