{"_id":"69728370f07feed1b20f3a6a","slug":"the-body-of-an-elderly-man-who-had-left-his-home-was-found-in-the-water-under-a-culvert-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1206103-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से निकले वृद्ध का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से निकले वृद्ध का शव पुलिया के नीचे पानी में मिला
विज्ञापन
दीनबंधु दूबे की फाइल फोटो। स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ताजडीह गांव के पास डोहारिया-जगतबेला रोड पर स्थित पुलिया के नीचे पानी में एक वृद्ध का शव बृहस्पतिवार को मिला। जानकारी पर स्थानीय लोगों ने पीआरवी 112 को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान चिलुआताल के भंडारो गांव निवासी दीनबंधु दुबे (60) के रूप में की। बताया गया कि दीनबंधु अविवाहित थे।
परिजनों के अनुसार, दीनबंधु दुबे 21 जनवरी की सुबह घर से निकले थे और तब से उनका कोई पता नहीं था। परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे। इधर, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर शव पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। थानाप्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।