फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in a room in Gorakhpur's Gulriha police station area

Gorakhpur News: बास्केटबॉल खिलाड़ी का कमरे में मिला शव, फंदे से झूल रहा था- किराए के कमरे में रहता था

Mon, 28 Jul 2025 01:29 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी, पादरी बाजार Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 01:29 PM IST
सार

आदर्श की बहन निधि ने पुलिस को बताई कि वह दोनों रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरे में सोने चले गए। रात 11 बजे करीब नींद खुली तो उसके  कमरे में जाकर देखा तो आदर्श मोबाइल में गेम खेल रहा था। उसे सोने की बात कर कर अपने कमरे में सोने चली गई।

विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in a room in Gorakhpur's Gulriha police station area
आदर्श सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुलरिहा इलाके के संगम चौराहा स्थित शिवपुर सहबाजगंज में किराए के कमरे में रह रहे कुशीनगर के बास्केटबॉल खिलाड़ी आर्दश का शव रविवार को कमरे के अंदर फंदे से झूलता मिला। आशंका जताई जा रही है कि आदर्श ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस घटनास्थल देखकर गुलरिहा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पहली नजर में प्रेम प्रसंग और ऑनलाइन गेम की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस के जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के हाटा स्थित सिक्टा निवासी आदर्श सिंह (18) पुत्र सीताराम अपनी बहन निधि सिंह के साथ संगम चौराहा स्थित शिवपुर सहबाजगंज निवासी नीलम श्रीवास्तव के मकान में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। उसकी बहन फातिमा अस्पताल में नर्सिंग की पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, आदर्श एमपी इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई के साथ रेलवे स्टेशन स्थित रिजिनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बास्केटबॉल की प्रैक्टिस भी करता था। आदर्श की बहन निधि ने पुलिस को बताई कि वह दोनों रात 9:30 बजे खाना खाने के बाद अलग-अलग कमरे में सोने चले गए।


रात 11 बजे करीब नींद खुली तो उसके कमरे में जाकर देखा तो आदर्श मोबाइल में गेम खेल रहा था। उसे सोने की बात कर कर अपने कमरे में सोने चली गई। सोमवार की सुबह नींद खुली तो भाई की शव चद्दर के सहारे फंदे से लटक रही थी। रोते हुए मकान मालिक और अपने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed