{"_id":"69e2a09520923fde300a6387","slug":"the-body-of-a-married-woman-was-found-hanging-from-a-noose-inside-a-room-under-suspicious-circumstances-late-friday-evening-in-vimti-village-under-the-gola-police-station-area-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1293573-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Sat, 18 Apr 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के विमटी गांव में शुक्रवार की देर शाम को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, उपनगर गोला के गौशाला मोहल्ला निवासी रविन्द्र यादव की पुत्री अंकिता (28) की शादी वर्ष 2023 में विमटी निवासी अरविंद से हुई थी। अरविंद गुजरात में नौकरी करता है। जबकि अंकिता अपने वृद्ध सास-ससुर के साथ ससुराल में रहती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर शाम अंकिता काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा खोला गया, जिसमें अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया, वहीं जिस कमरे में घटना हुई उसे फॉरेंसिक जांच के लिए सील कर दिया गया है। महिला की एक वर्ष की पुत्री भी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।