{"_id":"669b7da8e2684e444a0e699b","slug":"the-body-of-a-girl-was-found-hanging-from-a-noose-in-bhathach-gorakhpur-murder-suspected-2024-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवती का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवती का फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 20 Jul 2024 02:34 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
फांसी।
- फोटो : Freepik
भटहट के गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल डुमरी नंबर दो के खजुरहिया टोले पर शनिवार की सुबह करीब आठ बजे महिला का शव दुपट्टा के फंदा से लटकता हुआ मिला। सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर जाकर घटना की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन
वहीं, शव को फोरेंसिक टीम की जांच के बाद उतारा गया। मृतका करीब दो माह से युवक के साथ रह रही थी। मृतिका की मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल सखनी के टोला मक्खनपुर निवासी पलटन निषाद के पुत्री सुमन की शादी करीब तीन वर्ष पहले महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र में हुई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उसका पति छोड़ दिया था।
विज्ञापन
बाद में पीड़िता द्वारा केस कर दिया गया था। ऐसे में वह मायके में रह रही थी। यहां एक युवक से उसका अफेयर चल रहा था। इस दौरान शनिवार की सुबह घर के कमरे में अचानक युवती का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला।