फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The bodies of a woman and a child found in a drain in Chaurahiya. Six days later, they remain unidentified.

Gorakhpur News: मुख्य मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की टाइमिंग खंगाल रही पुलिस, जानें क्या है मामला?

Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The bodies of a woman and a child found in a drain in Chaurahiya. Six days later, they remain unidentified.
गोरखपुर। गुलरिहा थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव स्थित चौरहिया नाले में जमीन में दबी महिला और तीन माह की बच्ची के शव मिलने की गुत्थी छह दिन बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस अब तक 125 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है लेकिन पहचान नहीं कर सकी है। जांच में जुटी पुलिस मुख्य मार्ग से आने-जाने वाले वाहनों की टाइमिंग का मिलान कर रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि शव को किसी वाहन से लाकर नाले में फेंका या जमीन में दबाया गया होगा। इसी आधार पर आसपास के रास्तों और प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि किसी संदिग्ध गतिविधि या वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस का फोकस उन वाहनों पर है, जो घटना की संभावित अवधि में मुख्य मार्ग से होकर गुजरे हैं और जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की छह टीमें जांच में जुटी हैं और आसपास के जिलों से भी संपर्क साधा जा रहा है। महिला और बच्ची की पहचान के लिए गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस के अनुसार, महिला और बच्ची का शव मुख्य मार्ग से करीब 200 मीटर दूर चौरहिया नाले में जमीन में दबा हुआ मिला था। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका आठ दिन पुराना होने की जताई गई थी। महिला ने जींस नहीं, बल्कि लोवर और टी-शर्ट पहन रखी थी, जो बारिश और कीचड़ के कारण शरीर से चिपक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस यह भी आशंका जता रही है कि महिला स्थानीय या आसपास के जिलों की हो सकती है। इसके लिए हुलिए के आधार पर पड़ोसी जिलों की पुलिस से संपर्क किया गया है। गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है, लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पूरे मामले में हत्या कर शव को कहीं और से लाकर यहां ठिकाने लगाने की आशंका जताई जा रही है ताकि पहचान छिपाई जा सके।

यह है मामला
घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब मूसलाधार बारिश के कारण नाले की मिट्टी बह गई और उसमें दबे महिला का एक हाथ बाहर दिखाई देने लगा। सुबह टहलने निकले लोगों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खोदाई कर महिला और करीब तीन माह की बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया लेकिन कोई भी मृतका या बच्ची की पहचान करने नहीं पहुंचा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार को दो डॉक्टरों की टीम की ओर से किए गए पोस्टमार्टम में सामने आया कि महिला की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई है। इससे साफ हो गया कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है। बच्ची की मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी। इसके चलते उसका बिसरा सुरक्षित रखा गया है। साथ ही बच्ची के डीएनए परीक्षण के लिए अंगूठा, त्वचा और बाल के नमूने संरक्षित किए गए हैं। जांच के बाद यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि बच्ची उसी महिला की संतान है या नहीं।

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने कहा कि मामले में क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की छह टीमें अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं यह हत्या किसी अन्य स्थान पर कर शव को यहां लाकर ठिकाने न लगाया गया हो, ताकि पहचान छिपाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed