{"_id":"65a3bf65c4d4ae77ba07a767","slug":"the-bandits-tied-his-hands-and-legs-and-beat-the-young-man-rendering-him-unconscious-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-431775-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पट्टीदारों ने हाथ पैर बांधकर युवक काे पीटा, बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पट्टीदारों ने हाथ पैर बांधकर युवक काे पीटा, बेहोश
विज्ञापन
घायल युवक की पत्नी ने हरपुर बुदहट थाने में दर्ज कराया केस
अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। क्षेत्र के सुरैना गांव में पट्टीदारों ने एक युवक को घर से खींचकर उसका हाथ पैर बांध दिया और पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गया। गांव वालों ने बीच बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
सुरैना गांव की मीना पत्नी सतराम निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम पट्टीदारों ने पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया। घायल सतराम को हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने गुड्डू उर्फ प्रभाकर, दिवाकर, श्यामा और एक अन्य महिला को आरोपी बनाया है।