फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The auto was coming from Mohaddipur, five people were sitting in it.

Gorakhpur News: गोरखपुर यूनिवर्सिटी चौक के पास चलते ऑटो में लगी आग

Sat, 06 Jun 2026 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
The auto was coming from Mohaddipur, five people were sitting in it.
यूनिवर्सिटी चौराहे के पास आँटो मेंं लगी आग।
गोरखपुर। यूनिवर्सिटी चौक के पास शुक्रवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक सीएनजी ऑटो चलते-चलते अचानक आग की चपेट में आ गया। कुछ ही पल में वह धूं-धूं कर जलने लगा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ऑटो मोहद्दीपुर से यूनिवर्सिटी चौक की तरफ आ रहा था। पांच यात्री सवार थे। यूनिवर्सिटी चौक से लगभग 200 मीटर पहले ऑटो में अचानक तकनीकी खराबी आई। इसके बाद वह बंद हो गया और उसमें से तेज बदबू आने लगी। कुछ ही क्षणों में वाहन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

हालात बिगड़ते देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ऑटो रोक दिया और सभी पांचों यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद राहत कार्य शुरू हुआ। दमकल विभाग की टीम ने कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएफओ संतोष राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीएनजी सिस्टम में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन आग पर काबू पा लिए जाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed