फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Assistant Recruitment Examination conducted by UPPSC was completed at 23 centres in the city, with 48 percent students skipping the exam.

Gorakhpur News: विषयगत सवालों ने राह की आसान, सामान्य अध्ययन ने छकाया

Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The Assistant Recruitment Examination conducted by UPPSC was completed at 23 centres in the city, with 48 percent students skipping the exam.
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सहायक आचार्य भर्ती प्रारंभिक परीक्षा रविवार को शहर के 23 केंद्रों पर संपन्न हुई। इसमें विषयगत सवालों ने अभ्यर्थियों को राह आसान की। रीजनिंग से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया।
विज्ञापन

सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित परीक्षा के लिए कुल 10,519 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उनमें से 5511 उपस्थित व 5008 अनुपस्थित रहे। यानी लगभग 48 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। हर केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा में अभ्यर्थी की ओर से चुने गए विषय से गहन और वैचारिक सवाल पूछे गए थे। सवाल स्नातकोत्तर स्तर की थ्योरी, सिद्धांत और परिभाषा से संबंधित थे। सामान्य अध्ययन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स, पर्यावरण आदि से संबंधित सवाल थे। अभ्यर्थी नीरज कुमार ने बताया कि माइनस मार्किंग के चलते उन्होंने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। ओवरऑल पेपर अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed