{"_id":"694453ae873775d780034b64","slug":"the-appearance-of-741-government-schools-in-the-district-will-be-transformed-as-private-organizations-will-adopt-them-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1169844-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिले के 741 परिषदीय स्कूलों की बदलेगी सूरत, निजी संगठन लेंगे गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिले के 741 परिषदीय स्कूलों की बदलेगी सूरत, निजी संगठन लेंगे गोद
विज्ञापन
- बच्चों को मिलेगा बेहतर पठन-पाठन का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बेहतर वातावरण और गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन उपलब्ध कराने में अब विद्यांजलि पोर्टल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस योजना के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों, पूर्व छात्रों और एनआरआई के सहयोग से जिले के 741 परिषदीय स्कूलों को संवारने की तैयारी है। सामाजिक संगठन इन स्कूलों को गोद लेंगे और उनमें मिलने वाली सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, मिशन कायाकल्प के बाद परिषदीय स्कूलों के आधारभूत ढांचे में काफी सुधार हुआ है। अब विद्यांजलि पोर्टल के माध्यम से इन स्कूलों को समाज के सहयोग से और सशक्त बनाया जा रहा है। बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पिछले एक वर्ष से परिषदीय स्कूलों को विद्यांजलि पोर्टल पर पंजीकृत कराया जा रहा है। पोर्टल पर पंजीकृत स्कूलों की जरूरतों के अनुसार लोक सहयोग भी मिलने लगा है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी से इस पोर्टल के माध्यम से सहयोग की प्रक्रिया और तेज होगी। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी आगे आकर स्कूलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में योगदान देने की अपील की है।