{"_id":"694d996147c32c8b2607b28f","slug":"the-animal-smuggler-accused-of-firing-at-the-police-and-attempting-to-run-them-over-with-his-vehicle-has-been-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1176881-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस पर फायरिंग और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोपी पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस पर फायरिंग और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोपी पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने गाड़ी रोकने का इशारा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। साथ ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की थी। बुधवार रात खजनी पुलिस ने आमी पुल के पास से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिकअप भी बरामद की गई है। जबकि चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालगंज (बिहार) के मीरगंज बउलीपर निवासी अफरुद्दीन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, बीते 21 दिसंबर को खजनी पुलिस आमी नदी पुल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो उसमें सवार तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो तस्करों ने फायरिंग की और भाग गए।
बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि वही पशु तस्कर दोबारा उसी मार्ग से गुजरने वाले हैं। सूचना पर खजनी पुलिस ने छताई स्थित आमी नदी पुल के पास घेराबंदी कर दी। देर रात जैसे ही पिकअप पहुंची, पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को पिकअप से पकड़ लिया गया। जबकि उसके चार अन्य साथी भाग गए। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालगंज (बिहार) के मीरगंज बउलीपर निवासी अफरुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि भागे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।