फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The administration is making preparations on a war footing regarding the transparency of the re-examination.

नीट : कल गोरखपुर में 43 केंद्रों पर 21,358 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sat, 20 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The administration is making preparations on a war footing regarding the transparency of the re-examination.
गोरखपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की पारदर्शिता को लेकर प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा है। रविवार को परीक्षा 43 केंद्रों पर होगी। इसमें कुल 21,358 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट का आयोजन तीन मई को हुआ था। इसके बाद पेपर लीक का पता चलने पर परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। वह परीक्षा अब 21 जून को दोपहर दो से शाम सवा पांच बजे तक होगी। जिला परीक्षा समन्वय समिति से जुड़े एक सदस्य ने बताया कि 43 केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 21,358 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

तीन मई की परीक्षा शहर के कुल 43 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। उसमें 21,291 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उनमें 20,808 उपस्थित व 483 अनुपस्थित रहे थे। यानी कुल 97.7 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed