{"_id":"69ed2a897c2a47e4ce0f15ad","slug":"the-administration-has-issued-an-alert-regarding-the-heat-wave-urging-people-not-to-go-out-in-the-afternoon-sun-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1301354-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लू को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दोपहर में धूप में न जाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लू को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, दोपहर में धूप में न जाने की अपील
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक धूप में न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही निर्णय लिया गया है कि चौराहों पर ट्रैफिक को ज्यादा देर तक न रोका जाए। इसके प्रमुख चौराहों पर पीली बत्ती जलेगी और मैनुअल ट्रैफिक का संचालन होगा। जहां भीड़ कम है, वहां भी अधिकतम 35-45 सेकेंड तक ही ट्रैफिक को रोका जाएगा।
दरअसल, पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। इसे देखते हुए एडीएम एफआर एवं प्रभारी अधिकारी आपदा विनीत कुमार सिंह ने लोगों से अपील किया है कि बच्चों और जानवरों को खड़ी या बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें। जहां तक संभव है कि घर के निचली मंजिल पर ही रहें। गहरे रंग के भारी और तंग कपड़े न पहनें। शरीर से पानी, नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। उन्होंने बताया कि प्रमुख चौराहाें पर लू के प्रकोप से बचाव के लिए जिंगल्स का प्रत्येक घंटे प्रसारण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।