फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The action taken by entering the shop in the name of removing encroachment is wrong: Trade Board

अतिक्रण हटाने के नाम पर दुकान के अंदर घुसकर की गई कार्रवाई गलत : व्यापार मंडल

Wed, 13 Dec 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 13 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
The action taken by entering the shop in the name of removing encroachment is wrong: Trade Board
- नगर निगम की कार्रवाई पर गोलघर के व्यापारियों ने जताया विरोध
विज्ञापन

- गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने कहा, मनमाने तरीके से नगर निगम व्यापारियों के साथ कर रही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों के साथ बदसलूकी की जा रही है। गोलघर में विशाल डोसा के अंदर काउंटर होने के बाद भी गैस की पाइप नगर निगमकर्मी उखाड़ ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रहा है। दुकान के अंदर गैस की पाइप लाइन से आपूर्ति होती है। वहीं, विजय इलेक्ट्रिकल नाम से खिलौने की दुकान में भी अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम की टीम अंदर से सामान उठा ले गई। इस कार्रवाई से नाराज गोलघर व्यापार मंडल ने नगर आयुक्त के साथ बैठक की। इस रवैए पर आपत्ति जताई।
मंगलवार को नगर आयुक्त के साथ हुई बैठक में मंडल के पदाधिकारियों ने निगम के कर्मचारियों के मनमाने रवैए की शिकायत की। गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने कहा कि कर्मचारियों ने दुकान के अंदर से कीमती खिलौना जब्त कर लिया। इसके अलावा, टाउनहाल के पास एक दुकान के सामने एक दो पहिया गाड़ी से नगर निगम की टीम ने 10 हजार का चालान कर दुकान संचालक को दे दिया। रसीद मिलने पर पता चला कि चालान बाइक का नहीं, बल्कि दुकान का काटा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह रेती चौक पर भी दुकानों का 10 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक का चालान काटा गया। विरोध करने पर दुकान को बुलडोजर से नुकसान भी पहुंचा दिया गया। गोपी दूल्हा घर दुकान पर नियमानुसार एक शीट लगी हुई है। जब शीट लगती है तो फ्रेम बनाया जाता है तो 5 से 6 इंच शीट दीवाल से छोड़ कर लगाई जाती है। इसपर भी कार्रवाई की गई और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त आज करेंगे दुकानों का निरीक्षण
नगर आयुक्त ने बैठक में फैसला लिया कि बुधवार की शाम को व्यापारी नेताओं के साथ खुद बाजार का निरीक्षण करेंगे। व्यापारी नेताओं की आपत्ति और भौतिक सत्यापन भी होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि जुर्माने की कार्रवाई निरस्त नहीं होगी। लेकिन व्यापारियों को अगर आपत्ति है तो भौतिक सत्यापन जरूर करवाया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed