{"_id":"693dc6dec3da383380025182","slug":"the-accused-in-a-pocso-case-who-had-a-reward-of-25000-rupees-on-his-head-has-been-arrested-and-sent-to-jail-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1164006-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 25 हजार का इनामी पाॅक्सो का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 25 हजार का इनामी पाॅक्सो का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
विज्ञापन
- किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का था आरोप, लंबे समय से फरार चल रहा था अभियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र में पाॅक्सो एक्ट के तहत वांछित और 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया। आरोपी पर 13 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी। पुलिस ने शनिवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी बचपन से ही पिपराइच निवासी अपनी मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान किशोरी का गांव के ही रहने वाले दीपक निषाद से संपर्क हो गया और दोनों चोरी-छिपे मोबाइल पर बातचीत करने लगे। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर किशोरी को समझाया गया लेकिन सुधार न होने पर जनवरी माह में उसे मौसी के घर से वापस अपने घर ले आया गया। आरोप है कि इसके बावजूद चार मार्च 2025 को दीपक निषाद अपने भाई बबलू और साले की मदद से किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका।
थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि किशोरी को पहले ही सकुशल तलाशकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। इस वजह से उसकी गिरफ्तारी में समय लगा। मामले की विवेचना की जा रही है।