फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident took place near Turra drain located in Kusmhi forest of AIIMS police station area, the residents were from Deoria district.

Gorakhpur News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार सिपाही की मौत, एडीजी जोन कार्यालय में थी तैनाती

Fri, 06 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 06 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The accident took place near Turra drain located in Kusmhi forest of AIIMS police station area, the residents were from Deoria district.
जगदीशपुर (गोरखपुर)। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के समीप कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे एम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो एडीजी जोन कार्यालय में आरक्षी के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार सिंह (29) पुत्र नागमणि सिंह, निवासी सोहनरिया, तरकुलवा, जनपद देवरिया की मूल नियुक्ति संतकबीरनगर में थी, जबकि वहां से उनका अटैचमेंट गोरखपुर के एडीजी जोन कार्यालय में था। बताया जा रहा है कि बुधवार को वह गोरखपुर से अपने घर तरकुलवा जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलने के बाद एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय और जगदीशपुर चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed