फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident took place near Kalesar in the Gida area; both are residents of Basti.

Gorakhpur News: फोरलेन पार करते समय ट्रालर ने रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर

Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 27 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
The accident took place near Kalesar in the Gida area; both are residents of Basti.
गीडा इलाके के कालेसर के पास हुआ हादसा, बस्ती के रहने वाले हैं दोनों
विज्ञापन

पिपरौली में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे

गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर के पास बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय ट्रालर ने मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां की मौके पर मौत हो गई जबकि बेटी की हालत गंभीर है। सीएचसी सहजनवां के चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रालर लेकर भाग निकला।
मूलरूप से बस्ती के नगरा बाजार निवासी अमीना (45) अपने पति अब्दुल रहमान और बेटी तराना (12) के साथ गीडा थाना के पिपरौली में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। कालेसर जीरो पॉइंट के पास बने कट पर तीनों वाहन से उतरे और सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान संतकबीरनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रालर ने साथ में चल रही मां और बेटी को रौंद दिया।
विज्ञापन

हादसे में अमीना की मौके पर मौत हो गई। इस घटना को देख आगे चल रहा पति अब्दुल भी सदमे में चला गया। स्थानीय लोगों ने घायल बेटी को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में गीडा पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। ट्रालर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed