{"_id":"69e3f2b6dbf7dc580f0d2a3d","slug":"the-accident-took-place-near-banjarha-village-in-the-chiluataal-area-where-the-youth-drowned-after-going-deep-into-the-water-while-bathing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1293723-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के मिले शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के मिले शव
Sun, 19 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
जगतबेला (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बंजरहा गांव के पास राप्ती नदी में डूबे तीन युवकों के शव शनिवार सुबह एसडीआरएफ की गोताखोर टीम ने खोज लिया। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
चिलुआताल इलाके के बरियारपुर निवासी शुभम यादव (19), काजीपुर निवासी अभय उर्फ बंटी (18), शिव साहनी (20) और बुढि़याबारी निवासी एक अन्य शुभम यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय चारों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इसी दौरान बरियारपुर निवासी शुभम यादव किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसने शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। इस पर स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब आठ बजे के आसपास गोताखोरों ने शुभम यादव और शिव निषाद का शव बरामद किया। इसके बाद तलाश जारी रखते हुए कुछ ही देर में अभय यादव उर्फ बंटी का भी शव नदी से निकाल लिया गया। उधर, घटना की सूचना पर जंगल कौड़िया के ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मजनू चौकी पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों को देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।