फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accident occurred while clearing grass in the field in Dadhwa village of Sikriganj police station area.

Gorakhpur News: छुट्टा पशु भगाने को लगाई थी झटका मशाीन...चपेट में आकर मारे गए मां-बेटा

Tue, 10 Mar 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
The accident occurred while clearing grass in the field in Dadhwa village of Sikriganj police station area.
सिकरीगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव में खेत में घास साफ करते समय हुआ हादसा
विज्ञापन




छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए लगाए गए तार की चपेट में आए दोनों



संवाद न्यूज एजेंसी



कुईं बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के डढ़वा गांव में सोमवार को छुट्टा पशुओं भगाने के लिए लगाई गई झटका मशीन के करंट से मां-बेटे रीता देवी (45) और हिमांशु (16) की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



डढ़वा गांव निवासी दीनदयाल मौर्य ने मटर की फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर झटका मशीन का तार लगा रखा था। सोमवार पूर्वांह्न 11 बजे उनकी पत्नी रीता देवी और बेटा हिमांशु खेत के किनारे काम कर रहे थे। इसी दौरान झटका मशीन के तार में करंट से दोनों चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार, पहले बेटा हिमांशु करंट की चपेट में आया। उसे बचाने के लिए उसकी मां रीता देवी दौड़कर पहुंचीं, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गईं। कुछ ही पलों में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन




हिमांशु कक्षा नौ का छात्र था। परिवार में उसकी एक बड़ी बहन रीतू (22), भाई हिमेश (20) और धर्मेश (14) हैं। चारों बच्चे अपने माता-पिता के साथ खेती में हाथ बंटाते थे। मौत से दीनदयाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी इस दर्दनाक घटना से शोक की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर है और अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी आशीष तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed