{"_id":"69b5d1f59b306f146504ea85","slug":"the-accident-occurred-near-the-nibihwa-railway-overbridge-in-chauri-chaura-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1257875-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, बहन घायल
Sun, 15 Mar 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह स्कूटी में ट्रक की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें स्कूटी सवार शिक्षिका श्रेहा विश्वकर्मा (24) की मौत हो गई। जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया। वहीं, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर करीब आधे घंटे तक जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, चौरी गांव के टोला रामनगर निवासी श्रेहा विश्वकर्मा फुटहवा इनार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह अपनी 20 वर्षीय बहन खुशी के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थीं। सुबह करीब सवा आठ बजे निबिहवा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे शिक्षिका सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में स्कूटी पर बैठी खुशी घायल हो गईं, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर वाहनों का आवागमन करीब आधे घंटे तक ठप रहा, जिससे लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम को खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।