{"_id":"661afd19b5d84dcb48022114","slug":"terror-of-bees-continued-for-the-second-day-creating-chaos-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-525209-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मधुमक्खियों का आतंक दूसरे दिन भी रहा जारी, मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मधुमक्खियों का आतंक दूसरे दिन भी रहा जारी, मची रही अफरा-तफरी
Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और आस-पास मधुमक्खियों का आतंक शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मधुमक्खियों के मंडराने से छात्र और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान कई उनके डंक का शिकार भी हुए।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने पंत पार्क में स्थित पीपल के पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर करीब ढाई बजे अचानक छत्ते का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से मधुमक्खियां अचानक मंडराने लगी।
इस दौरान पार्क के आसपास खड़े और उधर से गुजर रहे छात्र और राहगीरों को मधुमक्खियों ने अपना निशाना बनाया। मधुमक्खियों को मंडराता देख छात्र और राहगीरों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थिति देख कुछ जागरूक नागरिकों ने वन विभाग को सूचना भी दी, लेकिन देर शाम तक कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा था।