{"_id":"5ebe534d8ebc3e904c798be6","slug":"ten-hospitals-got-approval-for-covid-19-treatment-due-to-coronavirus-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क, शहर के इन अस्पतालों को मिली कोविड-19 इलाज की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन सतर्क, शहर के इन अस्पतालों को मिली कोविड-19 इलाज की मंजूरी
Fri, 15 May 2020 02:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 May 2020 02:01 PM IST
सार
- आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन इन अस्पतालों का कर सकता है उपयोग
- गोरक्षनाथ, पल्स, रचित और शाही ग्लोबल हॉस्पिटल भी हैं शामिल
विज्ञापन
Coronavirus Testing
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी से सतर्क स्वास्थ्य महकमे ने 10 निजी अस्पतालों को भी इलाज की अनुमति दे दी है। इसमें गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय का नाम भी शामिल है। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए शासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सरकारी अस्पतालों के अलावा अब निजी अस्पतालों को भी कोरोना मरीजों के इलाज के मद्देनजर तैयार किया जाने लगा है। शहर के निजी 10 अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज की मंजूरी शासन ने दे दी है। इन अस्पतालों का उपयोग जरूरत पड़ने पर प्रशासन किसी भी समय कर सकता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से शहर के 10 अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के इलाज की मंजूरी दी है। बताया कि शहर के इन अस्पतालों में सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। मौजूदा समय में इमरजेंसी से भी इन अस्पतालों में चल रही है।

Trending Videos
इन अस्पतालों को मिली है मंजूरी
गुरू श्री गोरखनाथ चिकित्सालय, शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, पल्स हॉस्पिटल , आरएन हॉस्पिटल, रचित हास्पिटल, आनंद लोक री-मेडिकल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, फातिमा हॉस्पिटल, राणा हॉस्पिटल, पूर्वांचल मेट्रो सिटी हॉस्पिटल, होप पनेशिया सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल को इलाज की मंजूरी मिली है।
रखना होगा विशेष ख्याल
इन अस्पतालों में इलाज के समय विशेष ख्याल रखना होगा। अगर कोई मरीज कोविड-19 का आता है, तो एक दिन के लिए अस्पताल बंद करके सुबह-शाम पूरे अस्पताल को सैनिटाइज करना होगा। इसके अलावा मरीज के आसपास के अन्य मरीजों को हाईरिस्क मरीज घोषित कर उनकी भी जांच करानी होगी।