फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ten coronavirus positive got in maharajganj

महराजगंज में एक अधिकारी व चार कर्मचारी सहित मिले 10 कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव केस हुए 50

Sun, 05 Jul 2020 06:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Jul 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
ten coronavirus positive got in maharajganj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

उत्तर प्रेदश के महराजगंज जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में एक अधिकारी एवं चार कर्मचारी सहित 10 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं दो लोगों ने कोरोना से जंग भी जीता। लेकिन अधिकारी को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होते ही तमाम लोग परेशान हो उठे। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की बेचैनी बढ़ गई। अब अधिकारी के कार्यालय एवं कर्मचारियों के पटल पर आने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए दो व तीन जुलाई को भेजे गए कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट पांच जुलाई को मिली। जिसमें 10 नमूना पॉजिटिव मिला है। पॉजिटिव मिले मरीजों में सात मरीज सदर के, एक फरेंदा तथा अन्य दो महराजगंज के निवासी हैं। जिन्हें कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है।
विज्ञापन


वहीं दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, जो परतावल के निवासी हैं। इस प्रकार अब कोरोना के कुल मामले 204 हो गए हैं। वहीं कोरोना सक्रिय मामले 50 हैं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 151 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल मामले-204
अब तक एक्टीव केस-50
स्वस्थ हुए मामले-151
अब तक हुई मौत-3

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed